केटीएम आरसी 390 आैर आरसी 200 लॉन्च
रायपुर|बजाज ऑटोने केटीएम आरसी सीरीज में नई सुपर स्पोर्ट बाइक आरसी 390 आैर आरसी 200 रायपुर में लॉन्च की। रेसिंग बाइक चाहने वालों को नई बाइक में अब बेहतर परफार्मेंस के साथ मिलेगा नया लुक आैर स्टाइल। आरसी 390 बाइक 43.5 पीएस पॉवर, 35 एनएम टार्क, मेज्लर टायर, अपसाइड डाउन फॉर्क्स आैर एल्युमिनियम से बनी आर्म जैसी खूूबियों से लैस है। कंपनी के अनुसार इसकी एयरोडाइनैमिक डिजाइन आैर 262 पीएस पर टन पॉवर की वजह से असली रेसिंग का अहसास मिलेगा। इसकी एक्सशोरूम प्राइस 2.10 लाख रुपए है। वहीं आरसी 200 की डिजाइन बिल्कुल सुपरस्पोर्ट बाइक जैसी है। इसमें लगा 200 सीसी का इंजन 25 पीएस पॉवर आैर 19.2 एनएम टार्क देता है। सामने की आेर एक समान दो प्रोजेक्टर हेडलाइट आैर बॉडी से जुड़ी पिछली सीट दी गई है। इसकी कीमत 1.64 लाख रुपए है। रायपुर में रामकुण्ड केटीएम में इनकी लॉन्चिंग पर एरिया सेल्स मैनेजर समीर ममतानी आैर डीलर नीरज अग्रवाल मौजूद रहे।