पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हाउसिंग बोर्ड ने रखरखाव विंग शुरू किया

हाउसिंग बोर्ड ने रखरखाव विंग शुरू किया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर|छत्तीसगढ़ गृहनिर्माण मण्डल ने आवासों के विक्रय एवं अधिपत्य पश्चात हितग्राहियों को आैर अधिक तत्परता के साथ सेवा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कार्यरत संभागों में रखरखाव विंग की स्थापना की है। मंडल के अध्यक्ष एन बैजेन्द्र कुमार के अनुसार हितग्राहियों को मुख्य समस्या आवासों के हस्तांतरण पश्चात काॅलोनियों के रखरखाव से संबंधित होती है। अभी तक अलग से इसके लिए कोई नामांकित अधिकारी, कर्मचारी या विंग नहीं होने की वजह से रखरखाव के कार्यों में कठिनाई अनुभव में आई है। इसको देखते हुए मंडल के सभी 14 निर्माण संभागों में रखरखाव विंग का गठन किया गया है। इस विंग में संबंधित संभाग के सहायक अभियंता इसके प्रभारी होंगे। ये विंग मंडल द्वारा निर्मित काॅलोनियों में आवश्यक सुविधाएं नाली, सिवरेज, सेप्टिक टैंक, सड़क, जलप्रदाय, साफ-सफाई आैर विद्युत व्यवस्था जैसे कार्य संपादित करेगा।