- Hindi News
- झमाझम बारिश के बाद भी दिखा क्रिकेटका खुमार
झमाझम बारिश के बाद भी दिखा क्रिकेटका खुमार
दोपहरसे ही लोग चैंपियंस को चीयर करने परसदा स्टेडियम पहुंचने लगे। बारिश के कारण लोगों को स्टेडियम पहुंचने में थोड़ी परेशानी जरूर हुई, लेकिन स्टेडियम पहुंचने के बाद सबने मैच और माहौल दोनों एंजॉय किया। युवाओं के कई ग्रुप एक जैसे कलर के कपड़ोंं में पहुंचे। भीड़ में जुदा नजर आने के लिए किसी ने मलिंगा कैप पहनी तो किसी ने पूरे चेहरे पर तिरंगा प्रिंट करा लिया। मंगलवार को दोपहर 4 बजे से शुरू हुए लाहौर लायंस और सदर्न एक्सप्रेस के मैच में लोग कम दिखे, लेकिन मुंबई इंडियस और नॉर्दर्न नाइट के मुकाबले में स्टेडियम भरा नजर आया। मिस यू सचिन के पोस्टर के साथ लोगों ने सचिन को खूब मिस किया।
मैचदेखने के पहले हुई शॉपिंग
मैचदेखने के पहले लोगों ने खूब शॉपिंग भी की। कलरफुल बालों का विग, टीम को चीयर करने वाले कोट लिखे हुए रिबन , फ्लैग, टीशर्ट खरीदते हुए लोगों ने स्टेडियम में एंट्री ली। बड़े चश्मे और व्हिसल जैसे कई चीयरिंग प्रोडक्ट भी लेकर आए।
बच्चों को रास्तेभर संभालती रहीं मम्मियां
स्टेडियम तक पहुंचने का रास्ता बारिश के कारण बेहद खराब हो गया था। कई लोग इसमें फिसलकर गिर भी गए। ऐसे में कई मम्मियां अपने बच्चों को इस तरह संभालते हुए स्टेडियम लेकर पहुंचीं।
रात में ढूंढते रहे गाड़ियां और ढाबा
देर रात मैच के बाद निकल रहे लोगों को पार्किंग में काफी कंफ्यूजन हुआ। कई लोगों को गाड़ी ढूंढने में ही एक घंटे लग गए। यंगस्टर्स मैच के बाद खाना खाने के लिए देर रात तक खुले रहने वाले ढाबे खोजते रहे।
डांस के साथ की हूटिंग
चौके-छक्केपर झूमने के अलावा युवाओं के ग्रुप ने जमकर हूटिंग भी की। नेटवर्क नहीं मिलने के कारण व्हाट्सएप और फेसबुक में स्टेटस और लाइव फोटो क्लिक करने में भी लोगों को परेशानी हुई। अपडेट नहीं होने की वजह से यंग गर्ल्स और बॉयज मायूस भी हुए। लेकिन जैसे ही नेटवर्क मिलता, फोटो अपडेट होती उनके चेहरे पर खुशी जाती। बीच बीच में वे लाइक और कमेंट भी चेक करते रहे।
प्रिंट करवाए टैटू, लिखा इंडिया
भीड़में दूसरों से जुदा दिखने के मकसद से लोगों ने कई तरह के टैटू प्रिंट कराए। स्टेडियम में बच्चों से लेकर बड़ों तक में सेल्फी क्लिक करने का क्रेज देखने को मिला। स्टेडियम कवर करते हुए अलग अलग एंगल से लोग फैमिली फ्रेंड्स के अलावा सिंगल पिक्स क्लिक करते रहे। चीयरिंग एसेसरीज के साथ एंजॉय मूड में खूब