कंपनी अधिनियम से हुए वाकिफ
गुरुकुलमहिला महाविद्यालय के वाणिज्य विभाग में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें महासमुंद के शासकीय महाविद्यालय के डॉ. अब्दुल करीम ने छात्राओं को एकाउंटेंसी में होने वाले नवीन परिवर्तनों की जानकारी दी। कंपनी अधिनियम 2013 के विशेष प्रावधानों और परिवर्तनों के बारे में भी बताया गया। कॉलेज के डॉ. राजेश अग्रवाल सहित अन्य शिक्षक और स्टूडेंट्स मौजूद रहे।
college event