पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कलर फैलाने से ही बन जाएगी रंगोली

कलर फैलाने से ही बन जाएगी रंगोली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एकजगह पर रंगोली की ढेर लगाएं और फिर उसे उंगली से फैलाएं, इस तरह पत्ते, फूल और बेल बना सकते है। अब तक तो आपने फ्री स्टाइल रंगोली, बिंदी रंगोली, संस्कार भारती रंगोली खूब बनाई होगी, लेकिन इस दीवाली में उंगली रंगोली बनाइए।

श्रुति बागड़ी और नीमा टावरी ने चार प्रकार की रंगोली बनाने की ट्रेनिंग दी। मौका था पूज्य सिविल लाइन सिंधी पंचायत महिला विंग द्वारा आयोजित रंगोली प्रशिक्षण का। जलविहार कॉलोनी में हुए आयोजन में रंगोली सीखने पहुंची युवतियां उस वक्त हैरान रह गईं, जब उन्होंने उंगली से रंगोली बनाने की नई टेक्निक देखी। अगर तीन रंग का फूल बनाना है तो सबसे पहले लाल रंग की रंगोली में बड़ा बिंदु बनाएं, फिर उसके ऊपर पीले रंग की रंगोली का बिंदु बनाएं और फिर काले रंग की रंगोली से बिंदु बनाएं। फिर तर्जनी उंगली से उसे ऊपर-नीचे और दाएं-बाएं फैलाएं। इस तरह रंगोली उभरी हुई और डिफरेंट लुक में दिखेगी। कलर कंबिनेशन का ध्यान रखें। कार्यक्रम में मधु बहादुर सिंह और माया गिदवानी मौजूद रहीं।

rangoli training