- Hindi News
- राजधानी की सुरक्षा के लिए ड्रोन से पुलिस ने की मॉक िड्रल
राजधानी की सुरक्षा के लिए ड्रोन से पुलिस ने की मॉक िड्रल
रायपुर|राजधानी केआउटर में लूट और हिट एंड रन जैसी लगातार बढ़ती वारदातों ने बड़ी आबादी को बेचैन किया है। इसीलिए आउटर की बड़ी कालोनियों को राहत देने के लिए पुलिस ने इन इलाकों हाईटेक ई-निगरानी की दिशा में कदम बढ़ाया है। पहली बार डीडीनगर और आसपास पुलिस ने ड्रोन से हवाई निगरानी की मॉक ड्रिल की है। पर्स लूट की वारदात के बाद बाइक सवार लुटेरों के पीछे लगे ड्रोन की मदद से पुलिस करीब 20 मिनट में ही अपराधियों को दबोचने में कामयाब हुई। आउटर की बड़ी आबादी को सुकून देने वाली इस मॉक ड्रिल की लाइवरिपोर्ट पेज-2 पर