ऑनलाइन आवेदन, प्रिंट जमा करने की दिक्कत
रायपुर | पं.रविशंकरशुक्ल विश्वविद्यालय मुख्य परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन को लेकर छात्रों की परेशानियां खत्म भी नहीं हुई कि उनके सामने नई दिक्कत गई।
ऑनलाइन आवेदन के बाद उसकी प्रिंट कॉपी जमा करने को लेकर छात्र मशक्कत कर रहे हैं।
किसी कॉलेज में आवेदन की प्रिंट कॉपी लेने से इंकार किया जा रहा है, तो कहीं जनभागीदारी शुल्क के नाम पर छात्रों से पैसे लिए जा रहे हैं। आवेदन की प्रिंट कॉपी जमा करने को लेकर परेशान ऐसे ही कई छात्र बुधवार को विवि पहुंचे। यहां अधिकारियों के सामने अपनी बात रखी। शहर के अलावा धमतरी, भिलाई, बालोद, बेमेतरा सहित अन्य जगहों के कई कॉलेजों में प्रिंट कॉपी जमा करने के दौरान छात्रों से 300 से 400 रुपए तक अतिरिक्त लिए जा रहे हैं। जबकि विवि से निर्धारित शुल्क के अलावा कॉलेज सिर्फ फारवर्डिंग चार्ज के नाम पर 30 रुपए तक ही ले सकता है। यह स्थिति सरकारी निजी दोनों कॉलेजों में है। इसे लेकर भी छात्रों में भारी नाराजगी रही है।
पीजीमें 50 हजार परीक्षार्थी होने का अनुमान, आवेदन शुरू
पं.रविशंकरशुक्ल विवि की मुख्य परीक्षा 2014-15 के तहत गुरुवार से पीजी के आवेदन भी भरने शुरू हो गए हैं।
इन कक्षाओं के लिए भी नियमित स्वाध्यायी छात्रों को भी ऑनलाइन माध्यम से ही आवेदन करना है। अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बार पीजी में करीब 50 हजार छात्र आवेदन कर सकते हैं। पिछले बार करीब 42 हजार परीक्षार्थी पीजी की परीक्षा में शामिल हुए थे।
पीजी के आवेदन के लिए 25 दिसंबर तक आवेदन किए जा सकते हैं। इसके बाद छात्रों को ऑनलाइन आवेदन की प्रिंट कॉपी दस्तावेज 31 दिसंबर तक संबंधित कॉलेज विवि अध्ययनशाला में जमा करनी होगी। अधिकारियों का कहना है कि ऑनलाइन आवेदन के बाद छात्र ने प्रिंट कॉपी जमा नहीं किया तो उसका आवेदन निरस्त हो सकता है। वर्तमान समय में ग्रेजुएशन के पार्ट-1, 2 3 सभी कक्षाओं के आवेदन ऑनलाइन भरे जा रहे हैं।
पार्ट-1 के तहत अभी सिर्फ स्वाध्यायी छात्रों के आवेदन लिए जा रहे हैं। नियमित छात्रों के लिए आवेदन संभवत: शुक्रवार से शुरू हो सकते है। वहीं दूसरी ओर पार्ट-2 3 के नियमित स्वाध्यायी दोनों छात्रो के आवेदन भरे जा रहे हैं। शुक्रवार को इसकी आखिरी तिथि है। इन तीनों कक्षाओं को मिलाकर करीब सवा लाख परीक्षार्थियों ने आवेदन कर दिया है। विवि को इस बार की परीक्षा में सभी कक्षाओं को मिलाकर