पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नक्सली बताकर जबरिया सरेंडर करवा रही पुिलस

नक्सली बताकर जबरिया सरेंडर करवा रही पुिलस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर| आमआदमी पार्टी की बस्तर संयोजक सोनी सोढ़ी ने छत्तीसगढ़ पुलिस पर ग्रामीणों को नक्सली बताकर जबरिया सरेंडर कराने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि बस्तर में पुलिस ग्रामीणों पर लगातार दबाव बना रही है कि वे खुद को नक्सली बताकर सरेंडर करें।

गुरुवार को बस्तर के एक ग्रामीण परिवार के साथ रायपुर पहुंची सोनी सोढ़ी ने प्रेस कान्फ्रेंस में कहा कि पुलिस इस परिवार पर लगातार दबाव बना रही है कि वे खुद को नक्सली बताकर सरेंडर कर दें। परिवार के आयतू ने बताया कि उनका नक्सलियों से कोई संबंध नहीं है और ही वे किसी भी ऐसी गतिविधि में संलिप्त हैं। फिर भी पुलिस कोई भी नक्सली गतिविधि होने पर उन्हें फोन पूछताछ करती है और संलिप्त होने का आरोप लगाती है। आयतू ने खुद को भाजपा कार्यकर्ता बताते हुए कहा कि इसकी शिकायत वे भाजपा नेताओं से भी कर चुके हैं। इसके बाद भी उनपर लगातार दबाव बनाया जा रहा है। सोनी सोढ़ी ने शाम को छत्तीसगढ़ में नक्सलियों की सरेंडर नीति की वजह से ग्रामीणों पर हो रहे अत्याचार आदि मुद्दों को लेकर डीजीपी को ज्ञापन भी सौंपा।

सोनी सोढ़ी ने कहा