- Hindi News
- रायपुर से फैसल चुने गए बार काउंसिल के मेंबर
रायपुर से फैसल चुने गए बार काउंसिल के मेंबर
रायपुर| रायपुरके अधिवक्ता फैसल रिजवी स्टेट बार काउंसिल के सदस्य चुन लिए गए हैं। जरूरी 470 वोटों का कोटा पूरा करने के बाद गुरुवार को उन्हें इलेक्ट कर लिया गया। उनके समेत अब रायपुर से काउंसिल में दो सदस्य चुन लिए गए हैं। बुधवार से दोबारा मतगणना शुरू हुई। बुधवार को बिलासपुर के अधिवक्ता और पूर्व काउंसिल के अध्यक्ष शैलेंद्र दुबे फिर से सदस्य चुने गए।
रायपुर के लिए अच्छी बात यह रही कि अधिवक्ता फैसल रिजवी लगातार तीसरी बार काउंसिल के सदस्य चुने गए हैं। दोबारा मतगणना शुरू होने से पहले रायपुर के अधिवक्ता केके शुक्ला और प्रभाकर सिंह चंदेल सदस्य चुन लिए गए थे। इस तरह अब 25 सदस्यीय काउंसिल में चार सदस्य चुनकर पहुंच गए हैं। शेष सदस्यों के लिए मतगणना अभी जारी रहेगी। रायपुर से दो सदस्य चुने जाने के बाद चार उम्मीदवार संजय शर्मा, कोषराम साहू, रामनारायण व्यास और दिलीप क्षत्रे अब भी मैदान में हैं। इनमें दो से तीन उम्मीदवार के चुने जाने की संभावना है। यह इस बात पर निर्भर करता है कि एलिमिनेट होने वाले अधिवक्ता का वोट किसे मिलता है।
मैदान में 31 उम्मीदवार बचे हैं। इनमें से 21 सदस्य चुने जाने हैं। 470 वोट का कोटा हासिल करने वाले अधिवक्ता अपने आप सदस्य चुन लिए जाएंगे। इस कोटे तक नहीं पहुंचने वाले उम्मीदवारों में सबसे अधिक वोट पाने वाले सदस्य चुने जाएंगे।
बार चुनाव