देवेंद्र नगर में 17 से नौ दिवसीय रामकथा
रायपुर|अखिल भारतीयअग्रवाल सम्मेलन की ओर से 17 दिसंबर से नौ दिवसीय रामकथा का आयोजन रास गरबा मैदान समता कॉलोनी में किया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए धार्मिक एवं सांस्कृतिक समिति के कार्यक्रम संयोजक घनश्याम अग्रवाल ने बताया कि 9 दिवसीय श्रीरामकथा का वाचन संत श्री विभूषित पं. शम्भूशरण जी लाटा महाराज करेंगे। कथा प्रतिदिन दोपहर को 3 बजे से शुरु होगी जो 7 बजे चलेगी। 25 दिसंबर को कथा की विश्रांति होगी।