जरूरतमंदों के लिए खेला क्रिकेट मैच
रायपुर| प्रदेशमुस्लिम समाज कल्याण सोसायटी की ओर से समाज के जरूरतमंदों के लिए हर साल क्रिकेट स्पर्धा आयोजित की जाती है। इससे मिलने वाली धन राशि का उपयोग शैक्षणिक और आर्थिक सहयोग के लिए किया जाता है। यह जानकारी देते हुए संगठन के संयोजक एजाज कुरैशी ने बताया कि राज्यस्तरीय इस स्पर्धा के फाइनल मैच में रायपुर रॉयल की टीम ने फाइन स्टार को हराकर जीत दर्ज की। विजेता टीम को 31 हजार का नगद पुरस्कार दिया गया। स्पर्धा के अंतिम मैच में प्रमोद साहू, संजय श्रीवास्तव, किशोर महानंद, अलीम अंसारी आदि मौजूद थे।