- Hindi News
- पीडब्लूडी भर्ती कांड, फेल को पास करके थमाया नियुक्त पत्र
पीडब्लूडी भर्ती कांड, फेल को पास करके थमाया नियुक्त पत्र
रायपुर| पीडब्लूडीके चर्चित भर्ती कांड में नए खुलासे में पता चला है कि मनपसंद उम्मीदवारों को मनमाने ढंग से परीक्षा में नंबर बांटे , फेल को पास कर दिया और ज्वाइनिंग लेटर दे दिया। इधर, शासन की जांच समिति पर मचे बवाल के बाद जांच समिति का एक सदस्य बदल दिया गया है।
भर्ती में गड़बड़ियों में ज्वाइंट डायरेक्टर आरपी चौहान की भूमिका के आरोप के बाद उनकी जगह अब चीफ इंजीनियर सुरेश टोप्पो को जांच टीम का सदस्य बनाया गया है। प्रभावित छात्रों और सीटू के महासचिव अजीत लाल ने इसकी शिकायत मुख्य सचिव विवेक ढांड और विभाग के प्रमुख सचिव अमिताभ जैन से करके चौहान को हटाने का आग्रह किया था ताकि जांच प्रभावित हो। उनका कहना है कि सीधी भर्ती की पूरी प्रक्रिया चौहान के जरिए ही कराई गई है।
इसमें कौशल परीक्षा भी शामिल है। अभ्यर्थियों की सीडी उत्तरपुस्तिका इन्हीं के सुपुर्द रही है। जबकि वे तो भर्ती कमेटी ते और ही प्रक्रिया से संबंधित स्थापना का काम उनके पास है। इसके बावजूद भर्ती की पूरी कमान उन्होंने अपने पास रखी। इधर भास्कर को पता चला है कि भर्ती कांड में फर्जीवाड़े का खुलासा होने के बाद चयनित 4-5 उम्मीदवारों ने ज्वाइनिंग से इनकार कर दिया है। इन सभी को गलत तरीके से सलेक्ट करने का संदेह है।
पीडब्लूडी में भर्ती में अब रोज नई गड़बड़ियों का खुलासा हो रहा है। भास्कर को ताजा मिली जानकारी के मुताबिक परीक्षा के दौरान प्रमुख अभियंता कार्यालय के परिक्षेत्रीय अधीक्षक ने जो पेपरशीट दी थी उसमें तारीख ही नहीं डाली गई थी। अंकों की गणना भी त्रुटिपूर्ण ढंग से की गई। उत्तरपुस्तिका में ओवरराइटिंग काटछांट कर नंबर बदले गए।
फेल उम्मीदवारों को ज्योति साहू नामक एक उम्मीदवार को अंग्रेजी टायपिंग पेपर में 26 शब्द छूटे, दो अंक मिले फिर भी उसे चयनित कर नियुक्त आदेश दे दिया। ऋचा बैनर्जी ने भी हिंदी टायपिंग के पेपर में 9 गलती की चार अंक मिले। अंग्रेजी टायपिंग में पेपर छेड़ते हुए 20 गलती की। फिर भी उसे ज्वाइनिंग लेटर मिल गया। एक उम्मीदवार ताम्रध्वज ने अंग्रेजी टायपिंग में 12 गलती की चार अंक दिए गए नियमानुसार उसे पूर्ण रूप से फेल माना जाना था। येवंती ढीमर के अंग्रेजी टायपिंग के पेपर में 8 शब्द छूटे 16 गलती है। फिर भी उसे 5 में से 4.1 अंक दिए गए। उसी प्रकार हिंदी टायपिंग में उसकी दस गलती दिख रही है जबकि इकजामर ने 6