पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एमबीबीएस फाइनल का पर्चा लीक होने का हल्ला

एमबीबीएस फाइनल का पर्चा लीक होने का हल्ला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर | एमबीबीएसफाइनल पार्ट-2 की परीक्षा के पर्चे लीक होने का हल्ले से प्रशासनिक अमले में उथल-पथल मच गई है। कॉलेज प्रबंधन ने छात्रों से शिकायत मिलने के बाद पल्ला झाड़ते हुए आयुष विवि प्रबंधन को इसकी जानकारी दे दी है। आयुष प्रबंधन ने पड़ताल शुरू की है, लेकिन अब तक अफसरों को ऐसा पर्चा नहीं मिला है जिसे बेचा जा रहा है।

भास्कर को भी इस बारे में शिकायत मिली है। भास्कर को बुधवार की रात 8 बजे गुरुवार की रात 8.22 बजे एक मेडिकल छात्र का फोन आया। उस छात्र का दावा है कि एमबीबीएस फाइनल ईयर पार्ट दो का परचा लीक हो गया है। कुछ लोग 35 से 40 हजार रुपए लेकर यह परचा छात्रों को बेच रहे हैं। इसमें डेंटल मेडिकल कॉलेज के कुछ छात्र लिप्त है। एक ही कक्षा में बार-बार फेल होने वाले छात्र पर्चे खरीद रहे हैं।



5 दिसंबर से शुरू हुई एमबीबीएस फाइनल पार्ट दो की परीक्षा में कुछ ऐसे छात्र शामिल हो रहे हैं जिनका नाम पूर्व में मुन्ना भाई की तर्ज पर परीक्षा पास करने वालों की सूची में सीआईडी की जांच में चुका है।

छात्रों की साजिश की भी चर्चा

हॉस्टल परिसर में इस बात की भी चर्चा है कि इस शिकायत के पीछे उन छात्रों का भी हाथ हो सकता है, जिन्होंने परीक्षा की तैयारी नहीं की है। परीक्षा कुछ समय तक टालने के लिए भी छात्र साजिश रचकर ऐसा करते हैं। इस मामले में प्रबंधन ने जांच में इस बिंदु को भी रखा है।

वर्जन

छात्रों की शिकायत के बाद परचा लीक होने की जानकारी विश्वविद्यालय प्रशासन को दे दी गई है। परचा रद्द करना या नहीं करना विश्वविद्यालय के अधिकार क्षेत्र में है।

डॉ. अरविंद नेरल, केंद्राध्यक्ष मेडिकल कॉलेज

..........

एमबीबीएस का परचा कड़ी सुरक्षा के बीच प्रेस से विश्वविद्यालय से परीक्षा केंद्र पहुंचाया जाता है। परीक्षा होने के पहले परचा मिले तो जांच करवाने का नियम है। पर अभी तक कोई जाली परचा नहीं मिला है।

डॉ. जीबी गुप्ता, कुलपति आयुष विवि