पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • साउंड सिस्टम के साथ तीन चोर गिरफ्तार

साउंड सिस्टम के साथ तीन चोर गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर|गणेशोत्सव केदौरान शहर के गणेश पंडालों से साउंड सिस्टम चोरी करने वाला एक गिरोह फूटा है। गिरोह के सदस्य गणेश देखने के बहाने गणेश पंडालों में रेकी करते थे। आधी रात के बाद भीड़ छंटते ही और पंडालों के वालेंटियर के सोते ही वे काम को अंजाम देते थे।

गिरोह के तीन सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उनके कब्जे से बड़ी संख्या में साउंड सिस्टम भी बरामद किया गया है। पंडरी क्राइम ब्रांच ने शंकर नगर चौक के पास तीन आरोपियों प्रदीप दुबे, झाबक निषाद और रोशन साहू को गिरफ्तार किया। तीनों पंडरी रायपुर के रहने वाले हैं।



उनके कब्जे से करीब तीन लाख रुपए के साउंड सिस्टम भी मिला है। क्राइम ब्रांच के अनुसार उन्हें मुखबिर से सूचना मिली थी कि तीनों शंकर नगर चौक के पास साउंड सिस्टम बेचने के लिए ग्राहक तलाश कर रहे हैं। इस दौरान घेरेबंदी कर तीनों को दबोचा गया। पूछताछ में उन्होंने बताया कि गणेशोत्सव के दौरान वे गणेश पंडालों में लगे साउंड सिस्टम को आधी रात के बाद निकाल लेते थे। आरोपियों के कब्जे से बड़ी मात्रा में साउंस सिस्टम बरामद किया गया है, जो उन्होंने शंकर नगर, पुलिस लाइन, महामाया मंदिर, बैरन बाजार, सड्‌ढू, गुढ़ियारी आदि जगहों से चुराया है।