चप्पल के सहारे कातिल तक पहुंच गई पुलिस
राजधानीके पिरदा क्षेत्र में हाउसिंग बोर्ड की निर्माणाधीन कॉलोनी में गार्ड की हत्या करनेवाला अपनी चप्पल की वजह से पकड़ा गया। आरोपी भी कॉलोनी में चौकीदार था। मृतक ने उसकी जुआ खेलने के मामले में शिकायत कर दी थी। इसलिए उसने हत्या कर दी।
गार्ड रईस खान की हत्या 18 सितंबर की रात हुई थी। मौके पर पुलिस को सिर्फ एक चप्पल मिली। इस चप्पल को अगले ही दिन एक व्यक्ति ने पहचाना और बताया कि यह गार्ड दुर्गा प्रसाद साहू (22) की है। पुलिस ने उसे तलाशा लेकिन वह गायब था। उसे छापेमारी कर पकड़ा गया, तब उसने पूरी कहानी खोली। उसने बताया कि रईस ड्यूटी के बाद परिसर में सो रहा था, तब दुर्गा ने उसके सिर पर डंडे से जोरदार वार किए। हत्या का कारण ठेकेदार द्वारा की गई शिकायत को बताया जा रहा है।