पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राशन की हेराफेरी पर होगा केस

राशन की हेराफेरी पर होगा केस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर| राशनदुकान में अवैध तरीके से राशन कार्ड रखकर राशन की हेराफेरी करने वाले दुकानदार के खिलाफ अब एफआईआर होगी। राजधानी से लगे नरदहा गांव में राशन दुकान चलाने वाले संचालक आलोक वर्मा ने फर्जीवाड़ा कर दुकान में 64 राशन कार्ड रख लिए। इतना ही नहीं इन राशन कार्डों में एक महीने में दो बार राशन निकाला गया। राशन के स्टॉक में जुलाई और अगस्त में 60 क्विंटल चावल, डेढ़ क्विंटल शक्कर, तीन-तीन क्विंटल दाल और नमक की कालाबजारी की गई। मामले की जांच करने वाले जिला सहायक खाद्य अधिकारी संजय दुबे ने बताया कि राशन दुकानदार ने हर महीने लाखों का राशन इधर से उधर किया। मामले की जांच रिपोर्ट कलेक्टर को सौंपने के बाद मामले में एफआईआर कराने की अनुशंसा की है। विभाग के अफसर एक-दो दिनों में पूरे दस्तावेजों के साथ मामले में एफआईआर दर्ज कराएंगे।