परिषद ने लगाया स्वास्थ्य शिविर
रायपुर| जैनविकास परिषद ने मुकुटनगर स्थित एक निजी क्लिनीक में निशुल्क फिजियोथैरेपी शिविर का आयोजन किया। इसमें दुर्घटना के शिकार, जोड़ों में दर्द, हड्डी के विकार से संबंधित मरीजों को उचित परामर्श दिया गया। चिकित्सकों ने फिजियोथैरेपी से कराए गए इलाज को कारगर बताया।
इस दौरान डॉ आशुतोष पांडे, डॉ मेघा साकरकर ने अपनी सेवाएं दी। शिविर में परिषद के रतन जैन, मीना निकुंज, विमल बाफना आदि मौजूद थे।