- Hindi News
- हज याित्रयों को दिए जाने वाले मोबाइल की खरीदी विवादों में
हज याित्रयों को दिए जाने वाले मोबाइल की खरीदी विवादों में
छत्तीसगढ़राज्य हज कमेटी की ओर से इस साल हज पर जाने वाले यात्रियों को मोबाइल देने का वादा किया गया था, लेकिन फ्लाइट रवाना होने के एक दिन पहले तक यात्रियों को मोबाइल नहीं बांटा गया है। हज यात्रियों की पहली फ्लाइट (एयर इंडिया, एआई-5741)) नागपुर इम्बार्केशन प्वाइंट से 25 सितंबर को को सुबह 10:30 बजे जेद्दाह के लिए रवाना होगी। इस फ्लाइट से जाने वाले यात्री मंगलवार को ट्रेन और निजी विमानों से नागपुर के लिए रवाना हुए।
हज यात्रियों को मोबाइल देने का मामला चिप्स और हज कमेटी के बीच फंस गया है। चिप्स के अफसरों का कहना है कि मोबाइल की खरीदी हज कमेटी को करनी है, इसमें हम कुछ नहीं कर सकते। हज कमेटी के जिम्मेदार लोगों का कहना है कि मोबाइल की खरीदी की जा रही है, लेकिन प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है। यात्रियों को एक-दूसरे से जोड़ने के लिए साफ्टवेयर अपलोड चिप्स की ओर से किया जाएगा। हज यात्रियों की दूसरी फ्लाइट 26 सितंबर को शाम 6:40 को उड़ान भरेगी। ऐसे में हज यात्रियों को मोबाइल कैसे मिलेगा इस पर अफसरों ने चुप्पी साध ली है।
1500 रुपए का डिपॉजिट
नागपुर में देंगे मोबाइल
^हजयात्रियों को थ्रीजी मोबाइल नागपुर में फ्लाइट रवाना होने से पहले इंटरनेशनल सिम कार्ड के साथ दे दिए जाएंगे। खरीदी की प्रक्रिया बुधवार तक पूरी हो जाएगी।\\\'\\\' डॉ.सलीम राज, अध्यक्ष,छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी
वापसी होगी नवंबर में
हजपर जाने वाले सभी यात्रियों को फ्लाइट रवानगी से दो दिन पहले नागपुर पहुंचना होगा। हज यात्रियों को नागपुर हज हाउस जूना जेल गोडाउन गंजीपेठ भालदारपुरा में सुबह 10 से शाम 5 बजे तक अपनी उपस्थिति अनिवार्य रूप से दर्ज करानी होगी। 25 सितंबर को हज पर जाने वाले यात्री 8 और दूसरे दिन रवाना होने यात्री 9 नवंबर को को मदीने से नागपुर वापस आएंगे।
हज यात्रियों को हाल ही में मेडिकल किट बांटने के दौरान बताया गया था कि उन्हें बीएसएनएल कंपनी का थ्रीजी मोबाइल दिया जाएगा। इसकी कीमत लगभग 3400 रुपए है। इस मोबाइल को देने से पहले सभी यात्रियों को 1500 रुपए सुरक्षा निधि के तौर पर जमा करने होंगे। अब तक एक भी यात्री से सुरक्षा निधि जमा नहीं कराई गई है। हज यात्रा के दौरान यात्रियों को दिए जाने वाले इंटरनेशनल सिम कमेटी के दफ्तर पहुंच गए हैं। ये सिम 40 दिन तक वैद्य रहेंगे।