आशीष बने स्वर्णकार समाज के अध्यक्ष
रायपुर | स्वर्णकारसमाज ने रविवार को कंकालीपारा में नई कार्यकारिणी का गठन किया। सचिव सुधीर सोनी ने बताया कि आशीष सोनी को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसी तरह सतीश पोद्दार, हेमंत सोनी उपाध्यक्ष, लालजी सोनी कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं। इनके अलावा धरमचंद, बाबूलाल, अजय और शिवरतन सोनी को कार्यकारिणी में शामिल किया गया है।