नवरात्र पर होगी भागवत कथा
रायपुर |नवरात्रि केमौके पर महामाई दुर्गोत्सव समिति ने 24 सितंबर से ग्राम मुरा में भागवत कथा का आयोजित की है। आचार्य नंदकुमार शर्मा कथा के मुख्य वक्ता होंगे। नौ दिवसीय भागवत कथा का समापन 2 अक्टूबर को किया जाएगा। समिति के अध्यक्ष सौरभ विश्वनाथ ने बताया कि पहले दिन कलश यात्रा और पुराण स्थापना के साथ भागवत कथा का शुभारंभ होगा।