डोंगरगढ़ दर्शन बस को सीएम करेंगे रवाना
रायपुर | नवरात्रिके मौके पर डोंगरगढ़ दर्शन-4 के लिए 27 सितंबर को सीएम डॉ. रमन सिंह यात्री बसों को रवाना करेंगे। कालीमाता अन्नदान भंडारा समिति 25 सितंबर को दर्शन यात्रा का शुभारंभ करेगी। अध्यक्ष दीपक भारद्वाज ने बताया कि धार्मिक यात्रा के यात्रियों को शनिवार को सीएम हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस साल डोंगरगढ़ दर्शन के लिए 4 बसों की सुविधा मुहैया कराई जा रही है, ताकि अधिक संख्या में श्रद्धालुओं को देवी दर्शन का लाभ मिल सके। इस मौके पर प्रमोद भट्ठ, कमल भारद्वाज, संतोष शुक्ला, सुनील जग्गी आदि मौजूद रहेंगे।