- Hindi News
- कालेजों के क्रीड़ा विभाग में भर्ती की मांग
कालेजों के क्रीड़ा विभाग में भर्ती की मांग
रायपुर | फिजिकलएजुकेशन एसोसिएशन ने शासकीय कालेजों के क्रीड़ा विभाग में भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की मांग पर सीएम को ज्ञापन सौंपा है। संगठन के सचिव सुनील कुमार ने बताया कि प्रदेश के शासकीय कालेजों के क्रीड़ा विभागों में लंबे समय से अधिकारी, कर्मचारी और प्राध्यापकों के पद खाली हैं। ऐसे में डिग्रीधारी उम्मीदवारों को पद नियुक्ति से दूर रखा जा रहा है। राज्य सरकार को जल्द विज्ञापन जारी कर रिक्त पदों पर कर्मचारियों की भर्ती करवानी चाहिए।