- Hindi News
- तर्पण और भोग के साथ अमावस्या पर विदा हुए पितर
तर्पण और भोग के साथ अमावस्या पर विदा हुए पितर
तर्पण और भोग के साथ अमावस्या पर विदा हुए पितर
रायपुर| पितृमोक्ष अमावस्या पर शहर के नदी और तालाब में पितरों को तर्पण देने बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। तर्पण और भोग लगाकर पितरों को विदा किया गया। इस साल अमावस्या 23 और 24 सितंबर को पड़ रही है। ऐसे में कई लोग बुधवार को भी अमावस्या मनाएंगे। इधर, मंगलवार को अमावस्या की पहली तिथि पर लोगों ने अपने घरों में ब्राम्हण भोज करवाकर अपने पितरों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। अमावस्या पर बड़ी तादात में लोग तर्पण करने के लिए महोदवघाट पहुंचे।