पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आंध्र के सीएम ने तेलुगु समाज के काम को सराहा

आंध्र के सीएम ने तेलुगु समाज के काम को सराहा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर| आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू सोमवार को जब अपने एक दिवसीय प्रवास पर रायपुर पहुंचे तो उनसे राज्य के तेलुगु समाज के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की।

तेलुगु वेलफेयर सोसाइटी के बैनर तले पहुंचे समाज के लोगों ने आंध्र के सीएम को गुलदस्ता भेंटकर उनका छत्तीसगढ़ में स्वागत किया। सोसाइटी के सचिव एस गणेश ने बताया कि इस मौके पर सीएम नायडू ने कहा कि छत्तीसगढ़ के विकास में तेलुगु समाज का अहम योगदान रहा है।

उन्होंने राज्य के विकास में समाज के योगदान को सराहा। नायडू ने कहा कि वे आंध्र प्रदेश से दूर है, लेकिन छत्तीसगढ़ में अपने प्रांत के लोगों के बीच उन्हें अपनापन महसूस हो रहा है। इस दौरान तेलुगु वेलफेयर सोसाइटी ने उन्हें संगठन के कार्यों की जानकारी दी, जिसे उन्होंने सराहते हुए आगे भी मानवीय कार्य करते रहने की सलाह दी। इस मौके पर प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद थे।