पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इंजीनियरिंग छात्रों का कॉलेज और ब्रांच बदलना अब मुश्किल

इंजीनियरिंग छात्रों का कॉलेज और ब्रांच बदलना अब मुश्किल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर |पॉलीटेक्निक औरइंजीनियरिंग कॉलेजों के छात्रों को अब कॉलेज और ब्रांच बदलना आसान नहीं होगा। तकनीकी शिक्षा विभाग ने इसमें कई बदलाव कर दिए हैं। इंजीनियरिंग पढ़ने वाले विद्यार्थी अब तीसरे और पांचवें सेमेस्टर में ही कॉलेज बदल सकेंगे। विभाग ने आधा दर्जन से ज्यादा नियमों में फेरबदल कर दिए हैं। इसके पहले छात्र एक पॉलीटेक्निक से दूसरे पॉलीटेक्निक में तबादला द्वितीय वर्ष में ही हो पाता था। नई व्यवस्था में तबादला तीसरे सेमेस्टर में हो पाएगा।

इसी तरह वर्तमान मे एक इंजीनियरिंग कॉलेज से दूसरे इंजीनियरिंग कॉलेज में स्थानांतरण दूसरे और तीसरे सेमेस्टर में करने की व्यवस्था को बदलकर तीसरे और पांचवें सेमेस्टर में कर दिया गया है। फेल होने वाले छात्रों का तबादला और ब्रांच परिवर्तन के नियम में भी बदलाव कर दिया गया है। पॉलीटेक्निक में तीसरे सेमेस्टर में तबादला और ब्रांच परिवर्तन कर ने के लिए विद्यार्थियों को प्रथम सेमेस्टर में पास होना अनिवार्य होगा। इसी तरह इंजीनियरिंग कॉलेजों के ऐसे विद्यार्थी जो तीसरे सेमेस्टर के बाद ब्रांच और कॉलेज बदलना चाहते हैं।



उन्हें पहले सेमेस्टर में पास होना अनिवार्य होगा। पांचवें सेमेस्टर में कॉलेज और ब्रांच बदलने वालों को पहले, दूसरे और तीसरे सेमेस्टर में पास होने जरूरी होगा।



वर्तमान में स्थानांतरण के लिए संचालनालय द्वारा प्रमाण पत्र जारी किया जाता था, लेकिन नई व्यवस्था में तबादले के लिए अब संचालनालय के स्थान पर विश्वविद्यालय से एनओसी लेना होगा।