कचहरी चौक बैंक से हुई उठाईगिरी
रायपुर| भारतीयस्टेट बैंक के कचहरी चौक स्थित शाखा से मंगलवार को 30 हजार की उठाईगिरी करने वाले दो आरोपियों का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। आरोपियों ने बड़े ही दिलचस्प तरीके से पैसे जमा कराने गए एक युवक के साथ धोखाधड़ी कर उसके पैसे चुरा लिए थे। मौदहापारा थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
यह घटना कचहरी चौक स्थित एसबीआई की शाखा में घटित हुई लेकिन बुधवार के अंक में भूलवश यह प्रकाशित हो गया कि उठाईगिरी जयस्तंभ चौक पर स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में हुई है। उठाईगिरी तो जय स्तंभ चौक स्थित बैंक में हुई है और ही वहां का कैमरा बंद है।