पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अंकसूची से भी दे सकेंगे पूरक परीक्षा

अंकसूची से भी दे सकेंगे पूरक परीक्षा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर | रविविने पूरक परीक्षा में आवेदन करने से चूके छात्रों को राहत दी है। अब वे अंकसूची की मदद से परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। इसके लिए उन्हें संबंधित पूरक परीक्षा केंद्र पर जाकर एक आवेदन देना होगा और साथ ही शुल्क जमा करना होगा। प्राचार्य की अनुमति से उन्हें परीक्षा में शामिल होने की पात्रता मिल जाएगी। विवि की पूरक परीक्षाएं 27 सितंबर से शुरू हो रही है। परीक्षा में करीब 20 हजार से ज्यादा छात्र शामिल हो रहे हैं। इनके लिए कुल 42 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।



वहीं, पूरक परीक्षा के प्रवेश पत्र विवि की वेबसाइट से भी डाउनलोड कर सकते हैं। अधिकारियों का कहना है कि परीक्षा के लिए जो छात्र अब तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, उन्हें भी परीक्षा में बैठने का मौका दिया जाएगा। इसके लिए उनकी अंकसूची में पूरक की पात्रता होनी जरूरी है। इसे दिखाकर वे संबंधित पूरक केंद्र में बैठ सकेंगे। पूरक का केंद्र कहां होगा यह जानने के लिए जहां से उन्हें अंकसूची मिली है वहां से इसकी जानकारी ले सकते हैं। गौरतलब है कि पिछले दिनों पूरक के लिए विवि ने ऑनलाइन आवेदन मंगाए। इसके बाद भी यह शिकायतें सामने आई कि कई छात्र आवेदन करने से चूक गए।



इसमें राहत देते हुए आखिरी समय में हाथ से भी आवेदन भराए गए। अब विवि ने छात्रों को परीक्षा में शामिल होने का एक और अवसर दिया गया।