- Hindi News
- पीएससी मेंस के लिए 831 के इंटरव्यू 10 नवंबर से
पीएससी मेंस के लिए 831 के इंटरव्यू 10 नवंबर से
रायपुर| छत्तीसगढ़लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा परीक्षा-2012 के मेंस के नतीजे घोषित कर दिए हैं। यह परीभा इसी साल 22 से 25 मार्च के बीच हुई थी। मुख्य परीक्षा में 4422 अभ्यर्थी शामिल हुए थे, जिनमें 831 का इंटरव्यू के लिए चयन हुआ है। इंटरव्यू 10 नवंबर से शुरू होंगे।
लोक सेवा आयोग ने पिछले ही महीने पीएससी-2013 की प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट घोषित किया है। इसमें पास उम्मीदवारों की मेंस (मुख्य) परीक्षा 22 से 25 नवंबर के बीच होगी। इंटरव्यू भी इसी समय चलेंगे, इसलिए ऐसे तमाम परीक्षार्थी बेचैन हैं जिन्हें इंटरव्यू देना है और मेंस परीक्षा में भी अपीयर हो रहे हैं। ऐसे सभी अभ्यर्थियों को मेंस और इंटरव्यू की तैयारी एक साथ करनी होगी।
कमको बुलाया इंटरव्यू में : राज्यकी 22 विभिन्न सेवाओं में 303 पदों पर इस इंटरव्यू के जरिए भर्ती की जाएगी।
पीएससी का नियम है कि जितने पद रहते हैं, उनसे तीन गुना (अर्थात 909) उम्मीदवारों को इंटरव्यू में बुलाना है। लेकिन पीएससी ने सिर्फ 831 को बुलाया है, अर्थात 78 लोग कम हैं। आयोग का तर्क है कि आरक्षित वर्ग में योग्य अभ्यर्थियों के नहीं होने के कारण ऐसा करना पड़ा। उधर, उम्मीदवारों का तर्क है कि आयोग के नोटिफिकेशन में इस बात का उल्लेख ही नहीं है कि कौन योग्य है?
अग्रमान्यता आवेदन 1 से : साक्षात्कार के लिए चिह्नांकित सभी अभ्यर्थियों को विज्ञापित पदों के लिए अग्रमान्यता फॉर्म भरना होगा। इसके लिए 1 से 20 अक्टूबर की तिथि तय है। इसके बाद 21 से 25 अक्टूबर के मध्य अग्रमान्यता में मात्र एक बार ही सुधार कर सकेंगे। अग्रमान्यता के लिए अभ्यर्थियों को ऑनलाइन ही आवेदन करना होगा।