पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महिला और दोस्त का सहारा लेकर नाबालिग से दुष्कर्म

महिला और दोस्त का सहारा लेकर नाबालिग से दुष्कर्म

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर| टिकारपाराके शिव नगर में रहने वाली नाबालिग के साथ पड़ोस में रहने वाले युवक ने दुष्कर्म किया। आरोपी युवक ने नाबालिग को फंसाने के लिए एक महिला और अपने दोस्त का सहारा लिया। युवक के खिलाफ दुष्कर्म तथा महिला दोस्त के खिलाफ आपराधिक षड़यंत्र और अपहरण का भी मामला दर्ज कर लिया गया है। पुरानी बस्ती पुलिस के अनुसार बुधवार को नाबालिग मेडिकल स्टोर गई थी। पड़ोस में रहने वाली महिला जूली साव मिली। उसे नाबालिग भाभी बुलाती थी। महिला ने उसे मंदिर चलने कहा।



दोनों मठपुरैना स्थित त्रिलोकनाथ मंदिर पहुंचे। यहां आरोपी महेश उर्फ मनीष (19 वर्ष) का दोस्त चंदन महानंद (21 वर्ष) पहले से मंदिर में मौजूद था। उसने नाबालिग को अपने साथ चलने कहा। नहीं जाने पर जान से मारने की धमकी दी।

चंदन नाबालिग को गाड़ी में बैठाकर भाठागांव के एक सूने मकान ले गया। यहां आरोपी महेश मौजूद था। महेश ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसे भाठागांव चौक के पास छोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।