- Hindi News
- दांत का डाक्टर बनना पसंद नहीं पीएमटी टॉपरों को
दांत का डाक्टर बनना पसंद नहीं पीएमटी टॉपरों को
दांतका डाक्टर बनने में पीएमटी टॉपरों की दिलचस्पी अजीबोगरीब तरीके से खतम हो गई है। सरकारी डेंटल कॉलेज में दो बार काउंसिलिंग आयोजित की जा चुकी है, लेकिन 9 उम्मीदवारों ने ही प्रवेश लिया है। गुरुवार को आयोजित दूसरी काउंसिलिंग में एक भी टॉपर प्रवेश लेने नहीं पहुंचा।
सौ सीटों वाले कॉलेज में अभी भी 89 सीटें खाली हैं, जबकि आयुर्वेद कॉलेज की केवल 9 सीटें ही खाली बची हैं। मेडिकल कॉलेज में प्रवेश नहीं पाने वाले उम्मीदवार डेंटल कॉलेज का विकल्प छोड़कर उससे कमतर आंके जाने वाले आयुर्वेद कॉलेज प्रवेश दाखिला लेना पसंद कर रहे हैं।
राज्य में सरकारी और प्राइवेट मिलाकर छह डेंटल कॉलेजों में स्टेट कोटे की 341 सीटें खाली हैं। इसमें सरकारी डेंटल कॉलेज की 89 सीटें शामिल हैं। शेष निजी कॉलेजों में सरकारी कोटे की सीटें हैं। मैनेजमेंट कोटे की अलग सीट है। उसे 341 में शामिल नहीं किया गया है। सरकारी कॉलेज और प्राइवेट कॉलेज की सरकारी कोटे की सीटों को भरने के लिए ही गुरुवार को दोपहर 12 बजे से चिकित्सा शिक्षा मुख्यालय में काउंसिलिंग आयोजित की गई थी। इसमें एक भी उम्मीदवार नहीं पहुंचा। चिकित्सा शिक्षा के तमाम अधिकारी शाम तक उम्मीदवारों का इंतजार करते रहे। डेंटल कॉलेज की खाली सीटें भरने के लिए 30 सितंबर तक का समय है। इस तारीख के बाद खाली सभी सीटें लैप्स हो जाएंगी।
पिछलेसाल तक नहीं था ऐसा : ऐसापहली बार हुआ है कि सरकारी डेंटल कॉलेज की इतनी सीटें खाली रह गई हैं। कॉलेज की 100 में 82 स्टेट कोटे की सीटें हैं। इसमें केवल पांच पर ही उम्मीदवारों ने प्रवेश लिया है। आल इंडिया कोटे की एक सेंट्रल कोटे की तीन सीटों पर ही दाखिला हुआ है। निजी कॉलेजों में स्टेट कोटे की 250 सीट खाली है। निजी कॉलेज प्रबंधन मैनेजमेंट कोटे की सीटों पर प्रवेश देने के लिए स्वतंत्र हैं। बीडीएस में एडमिशन के लिए एआईपीएमटी में यूआर केटेगरी वालों को 360 अंक तथा एसटी, एससी ओबीसी केटेगरी वालों को 288 अंक लाना जरूरी है।
इतने अंक लाने वाले पात्र उम्मीदवार भी हैं, लेकिन वे एडमिशन लेना ही नहीं चाहते। 18 सितंबर को मेडिकल कॉलेज में आयोजित काउंसिलिंग में महज दो पात्र उम्मीदवार पहुंचे थे। दूसरी ओर कम अंक लाने वाले अपात्र 50 से ज्यादा उम्मीदवार आए थे।
काउंसिलिंग को लेकर संशय
सुप्रीम कोर्ट ने हालांकि काउंसिलिंग की आखिरी तारीख 30 सितंबर तय क