पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अग्रवाल समाज अपनों को बनाए पीएम, सीएम : रामदेव

अग्रवाल समाज अपनों को बनाए पीएम, सीएम : रामदेव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
योगगुरू बाबा रामदेव ने अग्रवाल समाज से आह्वान किया कि अब तक आप लोग दूसरों को ही सीएम और पीएम बनाते रहे हैं, लेकिन अब अपने समाज से भी प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री बनाएं। उन्होंने इस बात पर अफसोस भी जताया कि अग्रवाल समाज ने देश और राजनीति को जितना योगदान दिया है, उस लिहाज से समाज को महत्व नहीं मिला है। बाबा रामदेव गुरुवार को अग्रसेन धाम में आयोजित अग्रसेन जयंती महोत्सव में शिरकत करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने अग्रवाल समाज से एकजुट रहने की भी अपील की। बाबा रामदेव के इस बयान को राजनीतिक हल्कों में भी काफी गंभीरता से लिया जा रहा है। बता दें कि प्रदेश में अग्रवाल समाज से बृजमोहन अग्रवाल, अमर अग्रवाल और गौरीशंकर अग्रवाल आदि कद्दावर नेता माने जाते हैं। इनमें से बृजमोहन और अमर प्रदेश की तीनों भाजपा सरकारों में कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं तथा गौरीशंकर अभी विधानसभा अध्यक्ष हैं।