पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उद्योगपति निवेश करें, हम देंगे सारी सुविधाएं : सीएस

उद्योगपति निवेश करें, हम देंगे सारी सुविधाएं : सीएस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुख्य सचिव विवेक ढांड ने छत्तीसगढ़ के उद्योगपतियों से कहा है कि वे प्रदेश में औद्योगिक इकाइयों की स्थापना करें, उन्हें राज्य सरकार की ओर से सारी सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने कहा कि उद्योगों के लिए अन्य राज्यों की तुलना में माहौल काफी अनुकूल है। यहां खनिज, वन संसाधन के साथ-साथ कुशल मानव संसाधन और पर्याप्त बिजली भी उपलब्ध है।भारतीय उद्योग परिसंघ की छत्तीसगढ़ इकाई द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नईदिल्ली में आयोजित मेक इन इंडिया कार्यक्रम के शुभारंभ के अवसर रायपुर में भी एक कार्यक्रम रखा गया था। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के मेक इन इंडिया अभियान को पूरा करने के लिए हमें मेक इन छत्तीसगढ़ की अवधारणा पर काम करना होगा।

इस कार्यक्रम में राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों सहित उद्योगपतियों और निवेशकों ने टेलीविजन के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी का भाषण भी सुना। कार्यक्रम में मुख्य सचिव विवेक ढांड, अपर मुख्य सचिव डी एस मिश्रा और बैजेन्द्र कुमार, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव अमन कुमार सिंह, सीआईआई पूर्वी क्षेत्र के चेयरमेन वीरेश ओबेराय और सीआईआई के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. स्वागत मुखर्जी मुख्य रूप से मौजूद रहे।