पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजपा नए कार्यालय में शिफ्ट

भाजपा नए कार्यालय में शिफ्ट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दुर्गा की स्थापना के साथ भाजपा का प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में शिफ्ट हुआ। महामंत्री संगठन रामप्रताप सिंह और उपाध्यक्ष सच्चिदानंद उपासने समेत कई नेता नए कमरों में बैठे। यहां पूजा नौ दिनों तक चलेगी। एकात्म परिसर आज से जिला पदाधिकारियों को सौंप दिया गया। जिला इकाइयों के नेताओं ने उपाध्याय जयंती के कार्यक्रम के बाद नए कार्यालय में हाजिरी दी।

नए दफ्तर में मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक, महामंत्री संगठन राम प्रताप सिंह आदि ग्राउंड फ्लोर पर बैठेंगे। पहले तले पर मोर्चा-प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों के कमरे हैं।



इसी फ्लोर पर कैंटीन हाल भी है। दूसरे तले पर प्रदेश पदाधिकारियों के कक्ष हैं। यहीं मीडिया आईटी सेल के कमरे भी हैं। मोरेश्वर राव गद्रे भवन में राष्ट्रीय नेताओं पदाधिकारियों के ठहरने का इंतजाम है। जावली को चुनाव कंट्रोल रूम बनाया गया है। समूची चुनावी गतिविधियां यहीं से संचालित होंगी।