पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फिल्म निर्माता ने भेजा नोटिस

फिल्म निर्माता ने भेजा नोटिस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छत्तीसगढ़ी फिल्म बैरी के मया के निर्माता रायपुर निवासी अलक राय ने वी ग्रुप के डायरेक्टर कमलेश वर्मा को लीगल नोटिस भेजा है। यह मामला दूसरे की फिल्म को अपना बताकर प्रचार करने का यह मामला है। कमलेश ने बैरी के मया को अपनी फिल्म बताया था। अलक राय ने नोटिस भेजकर कहा कि उनकी फिल्म को अपना बताना संगीन जुर्म है।



बताकर शोहरत हासिल करना पक्षकार के कार्य को अपना बताना अपने आप में संगीन जुर्म है।

आम आदमी के विचारों को छत्तीसगढ़ फिल्म के प्रति प्रेम रखने वाले व्यक्तियों को छलने का प्रयास किया गया है। उन्होंने नोटिस के माध्यम से समझाइश दी है। सात दिनों के भीतर सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की चेतावनी दी गई है। ऐसा नहीं होने पर उन्होंने कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है। कमलेश ने बैरी के मया फिल्म को अपना बताया था। जबकि इसके निर्माता स्वयं अलक राय हैं। उन्होंने वी ग्रुप के डायरेक्टर को नोटिस देकर चैलेंज किया है।