पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उत्कल युवाओं ने लिया नशामुक्ति का संकल्प : रायपुर| उत्कलगाड़ा

उत्कल युवाओं ने लिया नशामुक्ति का संकल्प : रायपुर| उत्कलगाड़ा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उत्कल युवाओं ने लिया नशामुक्ति का संकल्प : रायपुर| उत्कलगाड़ा महासभा ने मधुसूदन दास चौक में संकल्प सम्मेलन आयोजित कर समाज के युवाओं को नशामुक्ति का संकल्प दिलाया। महासभा के अध्यक्ष एनआर बघेल और बनमाली छुरा ने सभा को संबोधित किया।



कहा कि नशा सामाजिक बुराई ही नहीं बल्कि एक राष्ट्रीय समस्या है। वहीं बनमाली छुरा ने कहा कि युवाओं को अपने साथ ही पूरे समाज को भी नशामुक्ति के लिए आगे आने के लिए प्रेरित करना होगा।



ताकि समाज विकास की राह में तेजी से आगे बढ़ सके। इस मौके पर संजय सोनी, त्रिनाथ जगत, जितु भारती, सरवन तांडी, नारायण बाघ, शनि बाघ आदि मौजूद थे।