एकात्म मानववाद पर हुई संगोष्ठी
रायपुर| एकात्ममानववाद संभाषा परिषद ने पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के मौके पर गुढ़ियारी स्थित रायपुर कान्वेंट स्कूल में एकात्मिक संगोष्ठी का आयोजन किया। लोकेश काबड़िया ने इस मौके पर कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय ने अंत्योदय के माध्यम से राष्ट्र के विकास का सूत्र दिया।
उन्होंने जो काम किया उसे कभी भूलाया नहीं जा सकता है। कार्यक्रम के अध्यक्ष ठाकुर कुमार सिंह ने स्कूली बच्चों से एकात्म मानववाद के अध्ययन का आह्वान किया। इस मौके पर डॉ. चंद्रमणी तिवारी, संतोष सिन्हा आदि मौजूद थे।