- Hindi News
- सुप्रीम कोर्ट ने बिलासपुर सीजेएम से मांगी रिपोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने बिलासपुर सीजेएम से मांगी रिपोर्ट
बिलासपुर|महिला वकीलद्वारा खुदकुशी की कोशिश के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने दूसरे ही दिन संज्ञान लिया। बिलासपुर के सीजेएम को रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। शहर की महिला वकील ने सोमवार को सीजेआई की कोर्ट के सामने जहर खा लिया था। उसने दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज करवाने के बाद भी पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया था। सीजेआई ने इसे गंभीरता से लेते हुए मंगलवार को मामले की सुनवाई की। शहर की महिला वकील ने अपने जेठ रायपुर निवासी राकेश श्रीवास्तव, उसके बेटे अंशुल श्रीवास्तव और जेठ के दोस्त राजकुमार शर्मा पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया था। नवंबर 2013 में मामला दर्ज होने के बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर महिला वकील सोमवार को सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई। वहां वह फिनाइल पीने के बाद सीजेआई आरएम लोढ़ा की अदालत में पहुंच गई। आईजी पवन देव के अनुसार, पुलिस की जांच में पता चला कि डॉक्टर ने जांच रिपोर्ट में महिला से गैंगरेप की पुष्टि नहीं की थी।
इसी तरह आरोपियों के मोबाइल की लोकेशन भी उस रात रायपुर में मिली।
महिला की खुदकुशी की कोशिश से हड़कंप मच गया। सीजेआई ने महिला को तत्काल अस्पताल ले जाने के लिए कहा।
सीजेआई ने इस पर संज्ञान लेते हुए मामले को सुनवाई के लिए पेश करने के निर्देश देने दिए, साथ ही वकील विनीता सिंघल को न्यायमित्र नियुक्त किया। मंगलवार को सीजेआई की अदालत में रिट पिटीशन क्रिमिनल के तौर पर मामला पेश किया गया।
कहा, वापस आने पर जान का खतरा
सुनवाई के दौरान न्यायमित्र विनीती सिंघल ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि महिला वकील फिलहाल अस्पताल में भर्ती है। वह बिलासपुर नहीं अकाना चाहती, क्योंकि वहां जाने पर उसे जान का खतरा है। सीजेआई की बेंच ने बिलासपुर के सीजेएम को मामले की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। सुप्रीम कोर्ट में अगली सुनवाई 10 अक्टूबर को होगी। सुप्रीम कोर्ट ने लीगल सर्विस अथॉरिटी को महिला को कानूनी मदद करने के लिए भी कहा है।
सहेली को बताया था, दोबारा मारपीट की है: महिला वकील ने कुछ माह पहले ही अपनी एक सहेली को बताया था कि जेठ उसके भतीजे ने उससे बेमेतरा में मारपीट की है। सहेली की सलाह पर वह बेमेतरा में ही अपने मायके जाकर वहां अपने परिवार के साथ रहने लगी।
----------
आईजी ने कहा- महिला के आरोप ग