कांग्रेस भरवाएगी दावेदारों से शपथ पत्र
रायपुर|अंतागढ़ उपचुनावमें प्रत्याशी मंतूराम पवार के नाम वापस लेने की घटना से सीख लेते हुए कांग्रेस अब नगरीय निकाय चुनाव के दावेदारों से पहले से शपथ-पत्र भरवाएगी। प्रदेश कांग्रेस ने इसका प्रस्ताव एआईसीसी को भेजा है। नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव ने कहा कि शपथ-पत्र देने से पार्टी बदलने जैसी स्थिति में पार्टी कानूनी कार्रवाई कर सकेगी। पार्टी हाईकमान से मंजूरी मिलने पर इसे लागू किया जाएगा। इधर पार्टी नगरीय निकाय चुनाव में प्रत्याशी चयन के लिए चुनाव समिति भी बनाने जा रही है। इसे लेकर आला नेताओं से चर्चा करने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल और सिंहदेव 1-2 दिन में दिल्ली जाएंगे।