पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अगले साल मिलेंगी तीन छुट्टियां ज्यादा

अगले साल मिलेंगी तीन छुट्टियां ज्यादा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रदेशके शासकीय कर्मचारियों को इस साल के मुकाबले अगले साल यानी 2015 में तीन दिन ज्यादा छुट्टियां मिलेंगी। इस दौरान कुल 23 सामान्य छुट्टियां रहेगी जो 2014 की तुलना में एक दिन ज्यादा है। 2015 में ईद-ए-मिलाद साल में दो बार पड़ने से दोनों ही दिन छुट्टियां रखी गई हैं। वहीं इन सामान्य छुट्टियों में रविवार भी सिर्फ एक दिन ही पड़ रहा है। 2014 में तीन सामान्य छुट्टियों को रविवार पड़ा जिससे कर्मचारियों की तीन छुट्टियां मारी गईं।

राज्य सरकार ने 2015 की छुट्टियों का कैलेंडर जारी किया है। इसके तहत सामान्य अवकाश 23 रहेंगे जबकि ऐच्छिक अवकाश कुल 57 होंगे। इनमें सात ऐच्छिक अवकाशों को रविवार भी रहेगा जिसके चलते इन दिनों अवकाश की अलग से घोषणा नहीं की गई है। राज्य शासन ने इस दौरान कर्मचारियों को मिलने वाले तीन ऐच्छिक अवकाशों की पात्रता को यथावत रखा गया है।

एेच्छिक अवकाशों की संख्या को भी इस दौरान बढ़ाया गया है। जो 54 से 57 की गई है। इसमें ओणम, रथ यात्रा एवं विश्व आदिवासी िदवस को पहली बार एेिच्छक अवकाश की सूची में शािमल किया गया है।

इन दिनों रहेगा सामान्य अवकाश

सामान्यप्रशासन विभाग की अधिसूचना के तहत वर्ष 2015 में गणतंत्र दिवस, महाशिवरात्रि, होली, रामनवमी, महावीर जयंती, गुडफ्राइडे, डॉ अम्बेडकर जयंती, बुद्ध पूर्णिमा, कबीर जयंती, ईद-उल-फितर, स्वतंत्रता दिवस, रक्षाबंधन, कृष्ण जन्माष्टमी, ईद-उल-जुहा, गांधी जयंती , दशहरा (विजयादशमी), मोहर्रम, दीपावली, गुरुनानक जयंती, गुरु घासीदास जयंती, ईद-ए-मिलाद (मिलाद-उन-नबी) तथा क्रिसमस-डे को सामान्य अवकाश घोषित किया गया है। 2015 में ईद-ए-मिलाद (मिलाद-उन-नबी) दो बार पड़ेगी। यह 4 जनवरी को भी है। इस दिन रविवार होने के कारण अलग से अवकाश घोषित नहीं किया गया है।

नया कैलेंडर