- Hindi News
- बाढ़ पीड़ितों के लिए दिया एक दिन का वेतन
बाढ़ पीड़ितों के लिए दिया एक दिन का वेतन
जिला केन्द्रीय सहकारी बैंक रायपुर के अधिकारियों और कर्मचारियों ने जम्मू-कश्मीर के बाढ़ पीड़ितों के लिए अपने एक दिन के वेतन से एकत्रित पांच लाख 11 हजार रुपए की सहायता दी है। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को उनके निवास कार्यालय में बैंक के अधिकारियों और कर्मचारियों ने इस राशि का चेक सौंपा। इनमें राज्य भंडार गृह निगम के पूर्व अध्यक्ष अशोक बजाज, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अनूप अग्रवाल, अतिरिक्त प्रबंधक एस.पी. चन्द्राकर आदि भी शामिल थे। मुख्यमंत्री को राज्य विद्युत नियामक आयोग के अधिकारियों और कर्मचारियों की ओर से एक दिन के वेतन से एकत्रित 51 हजार रुपए का चेक भी सौंपा गया। आयोग के अध्यक्ष नारायण सिंह ने यह चेक भेंट किया।