एम्बिशन नेचुरल वुड लेमिनेट लांच
रायपुर. अहमदाबादकी कंपनी एम्बिशन माइका ने छत्तीसगढ़ में अपना विशेष प्रोडक्ट नेचुरल वुड लेमिनेट लॉन्च किया है। प्रोडक्ट लॉन्च पर कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर गोविंद पटेल, डीलर्स आैर चेम्बर के मेम्बर मौजूद रहे। एमडी श्री पटेल ने बताया कि नेचुरल वुड लेमिनेट महंगे विनियर्स का एक अच्छा विकल्प है आैर 40 नेचुरल विनियर्स डिजाइन के साथ तीन टेक्सचर में उपलब्ध है। छत्तीसगढ़ के वितरक पोखर भाई एंड ब्रदर्स ने बताया कि ये प्रोडक्ट सभी प्रमुख प्लाईवुड स्टोर्स में मिलेगा।