पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पीसी ज्वेलर ऑफर में दे रहा है डायमंड ज्वेलरी, रेनो डस्टर कार

पीसी ज्वेलर ऑफर में दे रहा है डायमंड ज्वेलरी, रेनो डस्टर कार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर. पीसीज्वेलर ने त्योहारों के इस सीजन को सेलिब्रेट करने के लिए विशेष पेशकश की घोषणा की है। त्योहार की खुशी आैर उत्साह में चमक-दमक बढ़ाने के लिए कंपनी डायमंड आैर गोल्ड ज्वेलरी पर डिस्काउंट ऑफर दे रही है। ऑफर में डायमंड ज्वेलरी की खरीदी पर ग्राहकों को 15 फीसदी की छूट मिलेगी। यदि ग्राहक दो लाख या उससे ज्यादा की ज्वेलरी खरीदता है तो उसे आैर पांच फीसदी की छूट मिलेगी। वहीं गोल्ड ज्वेलरी के मेकिंग चार्जेज पर 10 फीसदी छूट का लाभ लिया जा सकता है। साथ ही दो लाख रुपए आैर अधिक के परचेज पर अतिरिक्त पांच फीसदी का डिस्काउंट मिलेगा। यह ऑफर 25 सिंतबर से 26 अक्टूबर तक लागू है। त्योहार के इस सीजन को आैर भी खास बनाने पीसी ज्वेलर्स ऑफर्स में दे रहे हैं, डायमंड ज्वेलरी आैर अन्य 115 गिफ्ट्स के साथ बंपर गिफ्ट में रेनो डस्टर कार जीतने का मौका। यह लकी ड्रॉ 29 अक्टूबर को सभी संबंधित शोरूम में निकाला जाएगा। इसमें पच्चीस हजार या उससे ऊपर की खरीदी पर 1 कूपन िदया जाएगा। उल्लेखनीय है कि पीसी ज्वेलर्स के 16 राज्यों के 38 शहरों में 46 शोरूम हैं।