पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चैंपियंस लीग रहा सफल, अब आईपीएल की तैयारी

चैंपियंस लीग रहा सफल, अब आईपीएल की तैयारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छत्तीसगढ़के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में पहली बार चैंपियंस लीग टी-20 क्रिकेट के लीग 8 मुकाबले खेले गए। सभी मुकाबलों में दर्शकों के अलावा न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका से आए विदेशी खिलाड़ियों ने भी यहां की सुविधाओं से गदगद दिखे। अब छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ अगले साल होने वाले आईपीएल-8 के मैचों की मेजबानी करने की तैयारी कर रहा है।

चैंपियंस लीग के दौरान स्टेडियम कमेंट्री करने आए पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावसकर, कपिल देव, पूर्व पाकिस्तान खिलाड़ी रमीज राजा, शोएब अख्तर सभी ने सुविधाओं को सराहा। पूर्व खिलाड़ियों ने पिच और मैदान को शानदार तरीके से तैयार करने के लिए पिच क्यूरेटर शमीम मिर्जा की भी तारीफ की। भारतीय पिचों को स्पिन गेंदबाजों के अनुकूल माना जाता है। इसके विपरीत रायपुर की पिच तेज गेंदबाजों के मनमाफिक रही। इस लिए यहां विदेशी गेंदबाजों ने खूब जलवा दिखाया। मुख्य दौर में गिरे 63 विकेटों में से 47 विकेट तेज गेंदबाजों के नाम रहे।

मोहालीके बाद रायपुर का नाम: देशमें अगर तेज पिच की बात की जाए तो मोहाली का नाम सबसे पहले आता है। चैंपियंस लीग के दौरान रायपुर की पिच पर तेज गेंदबाजों ने जैसे जलवा दिखाया उससे लगता है कि यहां की पिच आने वाले समय में देश की तेज पिचों में शुमार हो जाएगी। छत्तीसगढ़ अभी बीसीसीआई का पूर्ण सदस्य नहीं है। एसोसिएट सदस्य होने के नाते उसे अभी वनडे और टेस्ट की मेजबानी नहीं मिल सकती है। आशा कि जा रही है कि इस वर्ष उसे पूर्ण सदस्य का दर्जा मिल जाएगा। पूर्ण सदस्य का दर्जा मिलने के बाद माना जा रहा है कि छग को जल्द ही वनडे की भी मेजबानी मिलेगी।

ओंटांगने कहा अफ्रीका में भी ऐसी सुविधा: लीगका एक मुकाबला खेलने आई दक्षिण अफ्रीकी टीम कैप कोबराज ने कप्तान जस्टिन ओंटांग ने कहा कि स्टेडियम का ड्रेसिंग रूम काफी बड़ा है। हम चाहते हैं कि ऐसी सुविधा हमें अपने देश में भी मिले। इसके अलावा नार्दर्न नाइट्स के कप्तान डेनियन फ्लिन, लाहौर लायंस के कप्तान मोहम्मद हफीज ने भी रायपुर के मैदान को सराहा।

राजस्थानरॉयल्स के मैच भी मिल सकते हैं रायपुर को: राज्यमें 2013 में आईपीएल-6 के दो मैच खेले गए थे। ये दोनों मैच दिल्ली डेयरडेविल्स के थे। इस वर्ष राजस्थान रॉयल्स के भी कुछ मैचों की मेजबानी रायपुर को मिल सकती है। राजस्थान क्रिकेट संघ से विवाद के कारण आईपीएल-7 के एक भी म