एमपी का इनामी वांटेड फंसा
रायपुर | राजकुमारकॉलेज के पास मध्य प्रदेश का ईनामी वांटेड नंदू उर्फ संतोष शुक्ला पकड़ा गया। क्राइम ब्रांच की टीम ने सूचना मिलने के बाद उसकी खोजबीन की और योजना बनाकर दबोच लिया। क्राइम ब्रांच के टीआई संजय सिंह ने बताया कि आरोपी पर पन्ना, छतरपुर जैसे इलाकों में लूट, डकैती और हत्या का प्रयास करने का केस दर्ज है। वह कई दिनों से मप्र पुलिस को चकमा दे रहा था। पुलिस का दबाव बढ़ने पर वह यहां आकर छिप गया था। उसके पास एक देशी कट्टा और बंदूक भी जब्त की गई। पुलिस को उसके यहां होने की सूचना करीब 15 दिन पहले मिली थी। उसके बाद से खोजबीन शुरू की गई। बुधवार की सुबह 11 बजे वह जीई रोड, राजकुमार कॉलेज मिला।