रायपुर निगम के वार्डों का आरक्षण आज
रायपुर| राजधानीमें कौन सा नेता किस वार्ड से चुनाव लड़ने की तैयारी करे, इसका फैसला कल गुरुवार को हो जाएगा। शहीद स्मारक भवन में सुबह 11 से शाम 6:30 बजे तक रायपुर नगर निगम के अलावा जिले की नगर पालिकाओं के वार्डों का लॉटरी से आरक्षण होगा। शुरुआत सुबह 11 बजे रायपुर नगर निगम से होगी। आखिर में शाम 6:30 बीरगांव के वार्डों का आरक्षण होगा। अफसरों ने बताया कि रायपुर के 70 वार्डों के लिए सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक, तिल्दा-नेवरा नगर पालिका के 22 वार्डों के लिए दोपहर 1 से 2 बजे तक, गोबरा-नवापारा के 21 वार्डों के लिए दोपहर 2:30 से 3:30 बजे तक तथा आरंग के15 वार्डों के लिए दोपहर 3:30 से 4 बजे तक आरक्षण होगा। इसी तरह, अभनपुर नगर पंचायत के 15 वार्डों के लिए दोपहर 4 से 4:30 बजे तक, माना कैंप के 15 वार्डों के लिए दोपहर 4:30 से 5 बजे तक, खरोरा के लिए शाम 5 से 5:30 बजे तक तथा कूंरा के लिए शाम 5:30 से आरक्षण होगा।