एकेडमी अध्यक्ष बने सहारे
रायपुर|बुधवार कोराजधानी के निरंजन धर्मशाला में जोनल और राज्य स्तरीय एनेस्थिसिया संगोष्ठी का आयोजन किया गया। विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल मुख्य अतिथि थे। इस दौरान डॉ केके सहारे को सेंट्रल जोन इंडियन एकेडमी ऑफ एनेस्थिसियालॉजी का अध्यक्ष चुना गया। इस मौके पर आलोक शुक्ला, पीके सिंह, अनिल अग्रवाल आदि मौजूद थे।