सीआईआई भेजेगा सुझाव
रायपुर। प्रधानमंत्रीनरेंद्र मोदी आज \\\"मेक इन इंडिया\\\' अभियान की शुरुआत करने जा रहे हैं। अभियान को जानने समझने के बाद कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री(सीआईआई) प्रदेश के उद्योग की जरुरत, नीित आैर संभावनाआें से संबंधित अपने सुझाव डिपार्टमेंट आॅफ इंडस्ट्रीयल पॉलिसी एंड प्रमोशन को भेजेगी। यह जानकारी विरेश आेबेरॉय(चेयरमैन-सीआईआई इस्टर्न रिजन) ने दी।
उन्होंने बताया की इस अभियान का उद्देश्य भारत को वैश्विक विनिर्माण केंद्र (हब) बनाना और देश में रोजगार अवसर सृजन करना है। इसके साथ ही इसके जरिए व्यापार आर्थिक वृद्धि को बल दिया जाएगा। दिल्ली के विज्ञान भवन में मुख्य कार्यक्रम होगा। यह देश के कई राज्यों की राजधानियों के साथ ही करीब 33 देशों में एक साथ लॉन्च किया जाएगा। लांचिंग मौके पर रायपुर के एक होटल में सीआईआई पदाधिकारी उद्योगपति मौजूद होंगे जो विभिन्न बिन्दुआें पर चर्चा कर कार्य-योजना तैयार करेंगे। बुधवार को विरेश आेबेरॉय आैर सीआईआई छत्तीसगढ़ के चेयरमैन दिनेश अग्रवाल सहित अन्य पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिहं से मुलाकात की।