युवक-युवती ने लगाई फांसी
रायपुर|कबीर नगरक्षेत्र में लिव इन रिलेशन में रह रहे एक प्रेमी जोड़े ने बुधवार को फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। लड़की की मां अपनी बेटी से मिलने दोपहर को पहुंची। उसने दोनों को फंदे पर लटकते देखा। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। हितेश जंघेल (22) मोहल्ले की रवीना बेगम (17) के साथ दो महीने से लिव इन रिलेशनशिप में रह रहा था।
लड़की का परिवार भी उसी मोहल्ले में रहता था, उनकी तरफ से इस रिश्ते को लेकर कोई विरोध नहीं था। युवक के परिवार में कोई नहीं था। बुधवार की दोपहर तीन बजे लड़की मां अपने बेटी से मिलने उसके घर पहुंची तो देखा अंदर से दरवाजा बंद है, खटखटाने के बाद भी कोई नहीं खोला। उसने खिड़की से झांका तब इस घटना की जानकारी हुई।