पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सुकमा कलेक्टर को नोटिस

सुकमा कलेक्टर को नोटिस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायपुर| हाईकोर्टने सुकमा कलेक्टर को अवमानना नोटिस जारी किया है। याचिका पर दिए गए निर्देश का पालन नहीं होने पर उन्हें 15 अक्टूबर को उपस्थित होना पड़ेगा। शासन ने 11 जुलाई और 14 जुलाई 2014 को जारी आदेशों के तहत सुकमा जिले में पदस्थ पटवारियों प्रवीण कुमार विश्वकर्मा, सुरेश सिंह भदौरिया, बी. नागेश अन्य का बस्तर जिले में तबादला किया था।

रिलीव नहीं किए जाने पर इन्होंने हाईकोर्ट में याचिका लगाई थी। हाईकोर्ट ने आदेश के पालन के लिए दो सप्ताह का समय दिया था। इसके बाद भी रिलीव नहीं किए जाने पर अवमानना का नोटिस दिया गया है।