- Hindi News
- ग्रीन रे कंपनी का ब्रांच मैनेजर गिरफ्तार
ग्रीन-रे कंपनी का ब्रांच मैनेजर गिरफ्तार
कोरबा| छत्तीसगढ़में लोगों के निवेश के करोड़ों रुपए लेकर भागने वाली ग्रीन-रे कंपनी के ब्रांच मैनेजर उत्तम कुमार बेहरा को एसआईटी ने ओडिशा के जलेश्वगांव से गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को उसे कोरबा में सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जिला जेल भेज दिया गया। एसआईटी उससे पूछताछ करने के लिए रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है। ग्रीन-रे कंपनी ने राजधानी रायपुर, बिलासपुर राज्य के अन्य जिलों सहित शहर में दफ्तर खोले थे। कंपनी ने लोगों को रकम निवेश करने पर कई गुना अधिक होने का सब्जबाग दिखाया था। करोड़ों रुपए समेटने के बाद मार्च में सभी जिलों में दफ्तर बंद कर कंपनी भाग गई थी। ब्रांच मैनेजर ओडिशा के जलेश्वर का रहने वाला है। ग्रीन-रे का डायरेक्टर भी वहीं के निवासी है। सभी मामला दर्ज होने के बाद से फरार हो गए थे। इसलिए एसआईटी की टीम वहां नजर रखे हुए थी। टीम के सदस्य सिविल में ही क्षेत्र में मौजूद थे। इसलिए घर आने पर उत्तम को पकड़ लिया गया।
इस मामले के अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी उनके पीछे लगी है।
बाक्स
रेनाट्स के दो आरोपी फरार -
बांकीमोंगरा में दफ्तर खोलकर रेनाट्स कंपनी ने भी रकम बढ़ने का झांसा देकर धोखाधड़ी की। मामले में बांकीमोंगरा थाना में जुर्म दर्ज किया गया।कंपनी के सेल्स हेड राकेश राव ब्रांच मैनेजर हितेश चौबे की गिरफ्तारी हो चुकी है। वही कंपनी का संचालक मनीष निगम अजय यादव फरार हैं।
-----------------